बिहारशरीफ, मार्च 17 -- बिजली चोरी में रेस्टुरेंट संचालक पर 5.26 लाख का जुर्माना बिहारशरीफ-बरबीघा रोड में सारे के पास है फैमिली रेस्टुरेंट सरगांव में घर मालिक पर 2.22 लाख जुर्माना किया गया बिहारशरीफ, कार्यालय प्रतिनिधि। बिजली चोरों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान में विभाग को बड़ी सफलता हाथ लगी है। सारे में एक रेस्टुरेंट संचालक तो सरगांव में एक घर मालिक को बिजली चोरी करते पकड़ा गया है। करीब 7.46 लाख का जुर्माना लगाते हुए दोनों के खिलाफ संबंधित थानों में एफआईआर करायी गयी है। बिहारशरीफ ग्रामीण डिविजन के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर रूपक कुमार बताते हैं कि बेनार आपूर्ति शाखा और एसटीएफ की संयुक्त टीम द्वारा बिहारशरीफ-बरबीघा रोड में सारे थाना से कुछ दूर आगे मधुवन फैमिली रेस्टुरेंट में छापेमारी की गयी। जांच में खुलासा हुआ कि मीटर को बाइपास कर बिजली की चोर...