दरभंगा, मार्च 11 -- तारडीह। स्थानीय बिजली विभाग के जेई अनवर शाह कैंशर ने मंगलवार को फुलवरिया एवं उजान गांव में छापेमारी कर अवैध रूप से बिजली की चोरी कर रहे उजान गांव निवासी राम चौधरी एवं फुलवरिया गांव निवासी बुचन देवी, लालबहादुर सदाय, वृष सदाय, बान चन्द्र सदाय के विरूद्ध सकतपुर थाने मे प्राथमिकी दर्ज करायी है। जेई श्री कैंशर ने बताया कि विगत कई महिनों से बिजली बिल जमा किये वगैर चोरी छुपी बिजली का इस्तेमाल कर रहे थे। उन्होंने कहा कि उक्त पांचों लोगों पर 1 लाख 67 हजार रुपये का जुर्माना किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...