गोपालगंज, फरवरी 5 -- थावे। बिजली कंपनी के छापेमारी दल द्वारा बिजली चोरी के मामले में थावे थाने में गुरुवार को पांच उपभोक्ताओं के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। कनीय विद्युत अभियंता थावे अविनाश कुमार ने बताया कि जांच के दौरान इन उपभोक्ताओं द्वारा अवैध रूप से बिजली उपयोग किए जाने की पुष्टि हुई। छापेमारी में बिजली कंपनी के मानव बल धर्मेंद्र मांझी, उमेश कुमार सिंह, श्याम कुमार सिंह, राकेश कुमार, सोनू कुमार सिंह तथा राहुल कुमार यादव सहित अन्य शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.