छपरा, मई 22 -- तरैया । तरैया विद्युत् उपकेंद्र व इसुआपुर विद्युत उपकेंद्र के जेई ने शुक्रवार को छापेमारी कर चोरी से बिजली जलाने को ले क्षेत्र के पांच लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

आरबीआई पहल सारण में नोट विनिमय मेला और बैंक कर्मियों का प्रशिक्षण छपरा,हमारे संवाददाता। भारतीय रिजर्व बैंक, पटना के निर्देश पर शुक्रवार को सारण जिले में बैंक कर्मियों व आम जनता के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम और नोट-सिक्का विनिमय मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को कटे-फटे व गंदे नोटों के विनिमय की प्रक्रिया के प्रति जागरूक करना और बैंकिंग सेवाओं को अधिक सुगम बनाना था। शहर के हथुआ मार्केट स्थित भारतीय स्टेट बैंक, पंजाब नेशनल बैंक और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की शाखाओं में नोट व सिक्का विनिमय मेले का आयोजन किया गया। म...