बिजली चोरी में नौ पर केस
बगहा, जुलाई 24 -- गौनाहा। भितिहरवा, लछनौता और सिठ्ठी में छापेमारी कर बिजली चोरी के आरोप में नौ लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। आरोप है कि बिजली बिल बकाया रहने व कनेक्शन काटे जाने के बाद भी संबंधित उपभोक्ता अवैध रूप से बिजली का उपयोग कर रहे थे। प्राथमिकी में बंगाली मुखिया, डॉक्टर राम, रौशन तारा, मुनि लाल महतो, सोहराब मियां, तारा देवी, संकेशी देवी, जय नारायण पासवान व राधा दहईत को नामजद किया है। जेई प्रमोद कुमार पासवान ने बताया कि बिजली चोरी करते पकड़े जाने पर किसी को बख्शा नहीं जाएगा। गौनाहा थानाध्यक्ष शम्भू शरण गुप्ता ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.