बिजली चोरी में दो लोगों पर एफआईआर
अलीगढ़, मई 21 -- अलीगढ़। बुधवार को विद्युत विभाग ने शहर में सघन चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान दो व्यक्तियों को अवैध रूप से बिजली का उपयोग करते हुए पकड़ा गया। दोनों के खिलाफ विद्युत चोरी निरोधक थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। अधीक्षण अभियंता (शहर) उमेश जैन ने बताया कि अभियान के दौरान वसीम को 3.8 किलोवाट विद्युत भार पर व मोहम्मद रजा को 1.6 किलोवाट विद्युत भार पर बिजली चोरी करते हुए पकड़ा गया। दोनों मामले एलएमवी-1 श्रेणी से संबंधित हैं। उन्होंने कहा कि आगे भी शहर में सघन चेकिंग अभियान लगातार जारी रहेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.