हाजीपुर, मार्च 15 -- वैशाली,संवाद सूत्र। विद्युत आपूर्ति प्रशाखा वैशाली के कनीय विद्युत अभियंता उमेश पासवान के द्वारा बिजली चोरी के मामले में दो लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। बताया गया है कि प्रबंध निदेशक,नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड, पटना के निर्देशानुसार विद्युत ऊर्जा चोरी के विरुद्ध विशेष एवं सघन छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक 13 मार्च को अधीक्षण अभियंता एसटीएफ समस्तीपुर के नेतृत्व में गठित छापेमारी दल द्वारा विभिन्न स्थानों पर जांच की गई। जांच के दौरान जट्टा साह पिता मुंशी साह, ग्राम भगवानपुररत्ती वार्ड 14, ललन महतो पिता लोटन महतो कुतुबपुर बंगरी वार्ड 13 को अवैध रूप से बिजली उपयोग करते हुए पकड़ा गया। इन सभी पर बिजली चोरी के आरोप में कुल 53 हजार 212 रुपये की वसूली निर्धारित की गई है तथ...