दरभंगा, अप्रैल 5 -- कमतौल। बिजली चोरी के खिलाफ लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सिंहवाड़ा के सहायक विद्युत अभियंता अमित कुमार के नेतृत्व में 18 मार्च को जाले थाना क्षेत्र के घोघराहा व जोगियारा गांव में छापेमारी कर बिजली चोरी करते दो लोगों को पकड़ा गया। इस संबंध में बताया गया है कि बकाया के कारण कनेक्शन कटने के बावजूद दोनों टोका फंसाकर बिजली का उपयोग कर रहे थे। इस मामले में जोगियारा की शिया देवी व घोघराहा के बिंदे राम के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की जांच पीटीसी दिलीप कुमार कर रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.