आरा, जून 6 -- जगदीशपुर। निज संवाददाता धनगाई थाना क्षेत्र के दलीपपुर गांव में बिजली चोरी के खिलाफ विद्युत विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। जगदीशपुर के कनीय विद्युत अभियंता मुकेश कुमार के नेतृत्व में गठित छापेमारी दल ने गांव में छापेमारी कर स्मार्ट मीटर को बाईपास कर बिजली चोरी करने के मामले में एक लाख 26 हजार 804 रुपये के राजस्व नुकसान का जुर्माना लगाते हुए धनगाई थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। इनमें दलीपपुर निवासी सुशील शर्मा पर कुल 61,758 रुपये और शिवशंकर सिंह पर बिजली कंपनी को करीब 65,046 रुपये के राजस्व का नुकसान पहुंचाया गया है। कनीय विद्युत अभियंता की लिखित शिकायत के आधार पर धनगाई थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है। यह भी पढ़ें- बिजली चोरी में दो पर केस, सवा लाख रुपये का जुर्माना

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...