मुजफ्फरपुर, फरवरी 26 -- औराई। विद्युत आपूर्ति प्रशाखा रामपुर के कनीय विद्युत अभियंता ललन कुमार के नेतृत्व में गुरुवार को बिजली चोरी के खिलाफ अभियान चलाया गया। इस दौरान बनवासपुर निवासी भोला राय बिजली चोरी करते पकड़ा गया। उस पर 9433 रुपए जुर्माना लगाते हुए केस दर्ज कराया गया। रतवारा शेखटोली निवासी जफर आलम का कनेक्शन काटने के बावजूद चोरी से बिजली का उपयोग कर रहे थे। उस पर 41,856 रुपए राजस्व चोरी की प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। छापेमारी दल में अमित कुमार, मो. मुमताज आलम, रिंकू, मिथिलेश कुमार सिंह, संजीव कुमार शाही आदि थे। थानेदार हेमलता कुमारी ने बताया कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...