रुद्रपुर, मार्च 12 -- रुद्रपुर। बिजली के आरोप में कोतवाली पुलिस ने दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। 30 जनवरी को अवर अभियंता उमेश सिंह राणा के नेतृत्व में ऊर्जा निगम की टीम ने विभागीय अधिकारियों के साथ रुद्रपुर क्षेत्र में विद्युत चेकिंग अभियान चलाया। चेकिंग के दौरान वार्ड नंबर 18 खेड़ा निवासी जफर खान के परिसर में बिजली चोरी पकड़ी गई। इसके अलावा पुराना खेड़ा रोड वार्ड नंबर 5 निवासी उसमान पुत्र पुत्तन पहलवान के परिसर में भी अवैध कनेक्शन मिला। एसएसआई केसी आर्य ने बताया कि दोनों के खिलाफ विद्युत अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...