बिजली चोरी में दो के खिलाफ एफआईआर दर्ज
बक्सर, जून 13 -- पेज तीन के लिए --- सिमरी। अवैध रूप से बिजली का उपभोग करने वालों के खिलाफ कंपनी का छापेमारी अभियान जारी है। कनीय विद्युत अभियंता जितेन्द्र कुमार के नेतृत्व में गठित जांच दल ने शुक्रवार को मझवारी गांव में अवैध रूप से बिजली उपभोग करने वालों के खिलाफ छापेमारी किया। जांच दल ने स्थानीय गांव के दो लोगों के घरेलू परिसरों में छापा मारा तो दोनों अवैध रूप से बिजली उपभोग करते पाए गए। दोनों के खिलाफ क्रमशः 17510 व 28968 हजार रुपया अर्थ दंड लगाया गया। मामले को लेकर कंपनी के जेई ने स्थानीय थाना में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराया है। छापेमारी दल में रामपुनीत चौबे, शिवजी यादव व श्रीराम चौधरी थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.