बरेली, मार्च 14 -- आंवला। विद्युत विभाग की टीम ने शनिवार को कई गांवों में छापेमारी की और बिजली चोरी पकड़े जाने पर दर्जनभर उपभोक्ताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की कार्रवाई की जा रही है। एसडीओ आंवला कामेश कुमार के नेतृत्व में टीम ने बल्लिया, फिरोजपुर और बिछुरिया गांवों में चेकिंग की। लोगों के बकाया में कनेक्शन कटे थे, फिर भी चोरी से बिजली इस्तेमाल की जा रही थी। जिन लोगों पर कार्रवाई की जा रही है, उनमें रजनी कश्यप, प्रेमवती, मुनीश, रामकुमार, वीरेंद्र शर्मा, रामपाल, धूम सिंह, जोगराज, तुलाराम, रामकिशोर, शाहिदा, रफीकन, प्रीति आदि शामिल हैं। बिजली विभाग की टीम में एसडीओ कामेश कुमार, शैलेश सिंह, अनूप कुमार, सुनील कुमार, खेमपाल, शब्बीर आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.