खगडि़या, मार्च 19 -- खगड़िया। निज प्रतिनिधि बिजली चोरी कर प्रयोग करने के मामले में विभाग ने दर्जनभर लोगों पर थाना में मामला दर्ज कराया है। जिले के मानसी थाना में दर्ज कराए गए मामले में बिजली उपभोक्ताओं पर चोरी कर उपयोग करने का आरोप लगाया गया है। जेई विकास कुमार सिंह ने बुधवार को बताया कि फाइन व बकाया राशि वसूली के लिए थाना में मामला दर्ज कराया गया। उल्लेखनीय है कि सोमवार को टीम गठित कर थाना क्षेत्र इलाके अंतर्गत विभिन्न गांवों में छापेमारी अभियान चलाया गया। जिसमें बिजली चोरी करने के आरोप में उपभोक्ताओं पर मामला दर्ज किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...