विकासनगर, अप्रैल 2 -- विकासनगर क्षेत्र में विद्युत विभाग और सतर्कता टीम ने संयुक्त अभियान चलाकर बिजली चोरी के तीन मामलों का खुलासा किया है। तीनों मामलों में विद्युत अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। उपखंड अधिकारी अरशद अली के निर्देशन में अवर अभियंता अमित मित्तल, लाइनमैन विनोद वर्मा व संदीप कुमार तथा विद्युत सतर्कता विभाग, देहरादून की टीम ने जीवनगढ़, झंडूपुर और बादी मोहल्ला क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान झंडूपुर बादी मोहल्ला निवासी मुस्तकीम पुत्र मासूम के यहां मीटर से पहले केबल में कट लगाकर अतिरिक्त तार जोड़कर करीब 1119 वाट बिजली चोरी पकड़ी गई। मौके से 17 मीटर केबल बरामद कर सील की गई। वहीं दिलशाद को डायरेक्ट एलटी लाइन में केबल डालकर करीब 576 वाट बिजली चोरी करते हुए पाया गया, जहां से 15 मीटर केबल जब्त की गई। उधर, जीवन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.