बलिया, मार्च 28 -- बलिया। विद्युत वितरण खंड तृतीय में एक्सईएन राजकुमार सिंह के नेतृत्व में शनिवार को चेकिंग और स्मार्ट मीटर लगाने अभियान चलाया गया। इस दौरान दरांव निवासी बैकुंठ सिंह, रतन सिंह तथा शिवरामपटी निवासी सोनरिया देवी के यहां अनियमित तरीके से बिजली उपयोग करता पाया गया। टीम ने कनेक्शन काटने के साथ ही तीनों लोगों पर केस दर्ज कराया। वहीं 26 उपभोक्ताओं के यहां स्मार्ट मीटर लगाया गया तथा डेढ़ लाख रुपये राजस्व की वसूली की गई। एक्सईएन ने बताया कि प्रबन्ध निदेशक पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम वाराणसी के आदेश पर बिजली चोरी रोक और स्मार्ट मीटर लगाओ अभियान चलाया जा रहा है। चेकिंग टीम में एक्सईएन के अलावा उपखण्ड अधिकारी कौशल किशोर, अवर अभियन्ता सूर्यप्रकाश आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.