बिजली चोरी में छह के खिलाफ मुकदमा
रुद्रपुर, जून 1 -- किच्छा। ऊर्जा निगम की तहरीर पर पुलिस ने बिजली चोरी के आरोप में छह उपभोक्ताओं के खिलाफ केस दर्ज किया है। रविवार को पंतनगर विद्युत वितरण खंड के अपर अभियंता प्रदीप सिंह खाती ने ऊर्जा निगम की टीम के साथ गोकुल नगर क्षेत्र में बिजली चोरी के खिलाफ छापेमारी की। टीम ने अशोक कुमार, जावेद अंसारी, कलीम अंसारी, राकेश कुमार, राजेश कुमार, यूनुस के परिसर में बिजली चोरी पकड़ी। निगम की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.