लखनऊ, अप्रैल 17 -- लखनऊ। बिजली बकाएदारों और बिजली चोरी करने वालों का कनेक्शन काटा गया। बिजली चोरी करने पर छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई। इसमें पांच जानकीपुरम और एक गोमती नगर क्षेत्र का है।जानकीपुरम क्षेत्र में अधिशासी अभियंता रेड जानकीपुरम के द्वारा प्रवर्तन दल के साथ बिजली चोरी रोकथाम एवं लाइन लास को कम करने के लिए शुक्रवार को मोहल्ला कृष्णा कॉलोनी, लाल कॉलोनी, मेंहदी टोला एवं नगवामऊ बीकेटी सहित जानकीपुरम मे चेकिंग अभियान चलाया गया। मीटर बाई पास कर बिजली चोरी करते हुए अनिल कुमार सिंह, निवासी कृष्णा कॉलोनी, बबली सोनकर निवासी लाल कॉलोनी, रेहाना निवासी मेंहदी टोला और लियाकत अली निवासी नगुआ मऊ पाए गए। यह भी पढ़ें- अमौसी और जानकीपुरम में कटिया से चल रहे थे एसी-कूलर सभी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई। गोमतीनगर क्षेत्र में अधिशासी अ...