लखनऊ, जून 27 -- प्रबंध निदेशक मध्यांचल विद्युत वितरण निगम के निर्देश पर शुक्रवार को बड़े बकायेदारों और बिजली चोरी पर कार्रवाई हुई। अमौसी क्षेत्र में अधिशासी अभियंता रेड असेसमेंट एंड कलेक्शन की टीम ने मॉर्निंग रेड अभियान चलाया। 64 कनेक्शनों की जांच की गई। जिनमें 4 उपभोक्ता मीटर बाईपास कर बिजली चोरी करते पाए गए। सभी के विरुद्ध स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई। जानकीपुरम जोन में भी विजिलेंस टीम ने अल्लूनगर दिघूरिया में जांच की। एक उपभोक्ता मीटर बाईपास कर डायरेक्ट केबल से बिजली चोरी करते मिला। उसके विरुद्ध केस दर्ज कराया गया। लखनऊ मध्य क्षेत्र के ठाकुरगंज में विशेष मॉर्निंग रेड में एक घर में बिजली चोरी पकड़ी गई, विभागीय कार्रवाई शुरू की गई। गोमती नगर में रेड टीम ने शिवपुरी उपकेंद्र के गोइला क्षेत्र और सेक्टर-5 के कौशलपुरी कॉलोनी में सघन...