सासाराम, मार्च 26 -- बिक्रमगंज, हिटी। बिक्रमगंज में कनीय विद्युत अभियंता व तकनीकी टीम द्वारा छापेमारी कर चोरी से बिजली जलाने में चार लोगों के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी गई है। जिन पर जुर्माना भी लगाया गया है। कनीय विद्युत अभियंता बिक्रमगंज नवदीप गोयल ने बताया कि सिलौटा निवासी बिन्दा देवी पति कमलेश कुमार सिंह पर 19956, कुमकुम देवी पति राजीव नयन ओझा पर 20790 व राम दुलार सिंह पिता विदेशी सिंह पर 31301 रुपए जुर्माना लगाया गया है। वहीं उदय डिहरी के केशो पासवान पिता घमंडी राम पर 17930 रुपए जुर्माना किया गया है। सहायक विद्युत अभियंता बिक्रमगंज राज कुमार ने कहा कि विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल बिक्रमगंज में चालू माह में 71 लोगों पर जुर्माना लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई गयी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...