मुंगेर, मार्च 14 -- असरगंज,निसं.। बिजली चोरी को लेकर असरगंज विद्युत आपूर्ति प्रशाखा की टीम ने विभिन्न गांवों में छापेमारी कर चार लोगों पर जुर्माना लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। कनीय विद्युत अभियंता रौशन कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने छापेमारी की। माछीडीह गांव निवासी रंजीत सिंह, मंगरप्पा गांव की सुजाता देवी, भतेरी के नजरे इमाम एवं मदारपुर गांव के मो, नौशाद अली पर जुर्माना लगाते हुए थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...