गया, मई 6 -- मैगरा थाना क्षेत्र के सेवरा गांव के टोला गडोहन टांड में बिजली विभाग ने छापेमारी कर बिजली चोरी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। जेई प्रदीप कुमार शाह के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने जांच के दौरान चार लोगों को अवैध रूप से बिजली उपयोग करते पकड़ा। मोइन मियां पर 10,603 रुपये, सेराज अंसारी पर 21,110 रुपये, कयुम अंसारी पर 39,830 रुपये और देबनी चौधरी पर 22,290 रुपये का जुर्माना लगाया गया है। सभी के खिलाफ मैगरा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...