मधुबनी, जनवरी 31 -- घोघरडीहा,निज संवाददाता। घोघरडीहा प्रखंड में बिजली चोरी के खिलाफ चलाये गये विशेष अभियान के दौरान एक ही गांव के छह लोगों पर प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। इन सभी पर लगभग तीन लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। यह कारवाई विद्युत विभाग घोघरडीहा के कनीय अभियंता अभिज्ञान अभिराजन के नेतृत्व में की गयी। कनीय अभियंता ने बताया कि टीम गठित कर छापेमारी अभियान चलाया गया। इस दौरान घोघरडीहा थाना क्षेत्र के कीरतपुर गांव में जांच की गयी। जांच के क्रम में कीरतपुर गांव निवासी घूरनी देवी पति दसरथ यादव को एलटी लाइन से टोका फंसाकर बिजली चोरी करते हुए पकड़ा गया, उनपर बीस हजार पांच सौ सतासी रुपये का जुर्माना लगाया गया और प्राथमिकी दर्ज की गयी। इसके अलावा संजय कुमार यादव पिता योगेन्द्र यादव पर चौंतीस हजार चार सौ बाइस रुपये, राज कुमार महतो पिता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.