बिहारशरीफ, दिसम्बर 16 -- बिजली चोरी में कुरमुरी के 6 लोगों पर लगाया जुर्माना चेवाड़ा, निज संवाददाता । प्रखंड के कुरमुरी गांव में बिजली विभाग द्वारा छापेमारी अभियान चलाया गया। छह लोगों को बिजली चोरी करते पकड़ा गया। सभी पर जुर्माना लगाते हुये करंडे थाने में एफआईआर करायी गयी। जेई राजकुमार ने बताया कि सागर यादव पर 13252 रुपया, विजय यादव पर 3426 रुपया, रामदेव यादव पर 3232 रुपय, अर्जुन पासवान पर 4258 रुपया, कैलाश पासवान पर 5229 रुपया और रंजीत दास पर 20095 रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...