बक्सर, फरवरी 7 -- पेज चार के लिए ----- सिमरी। अवैध रूप से बिजली जलाने वालों के खिलाफ कंपनी लगातार छापेमारी अभियान चला रही है। शुक्रवार को महरौली गांव में कनीय अभियंता जितेन्द्र कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने अवैध रूप से बिजली का उपभोग करने वालों के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया। बिजली कंपनी को गुप्त सूचना मिली थी कि महरौली गांव में अवैध रूप से बिजली का उपभोग किया जा रहा है। गठित दल ने गांव के लगभग 02 दर्जन से अधिक लोगों के घरेलू परिसरों में छापेमारी किया, जिसमें कुल 07 लोग अवैध रूप से बिजली का उपभोग करते पकड़े गए। सभी आरोपितों के खिलाफ लगभग 132874 रुपये का अर्थ दंड लगाया गया है। बिजली चोरी के इस मामले को लेकर स्थानीय थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। छापेमारी दल में ओमप्रकाश राय, रामपुनीत चौबे व विजय कुमार शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.