आदित्यपुर, अप्रैल 9 -- चांडिल। बिजली चोरी के खिलाफ विद्युत विभाग ने चांडिल एवं नीमडीह थाना क्षेत्र में छापेमारी कर एक दर्जन बिजली उपभोक्ताओं पर प्राथमिकी दर्ज की। वहीं 1.73 लाख रुपया का जुर्माना लगाया और घर का कनेक्शन काट दिया। विद्युत सहायक अभियंता कालीनाथ सिंह मुंडा के नेतृत्व में विद्युत विभाग की टीम ने नीमडीह थाना क्षेत्र के सीमा-गुंडा, केतुंगा, बामनी एवं श्मशानटांड़ में बिजली चोरी के खिलाफ छापेमारी की। कनीय अभियंता बलराम हांसदा के लिखित बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। सहायक अभियंता ने बताया कि बिजली चोरी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...