मुंगेर, जून 15 -- हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता।हवेली खड़गपुर थाना क्षेत्र के चमनगढ़ में अवैध रूप से बिजली चोरी कर इस्तेमाल करने के मामले में बिजली विभाग ने एक व्यक्ति पर प्राथमिकी दर्ज कराया है। कनीय विद्युत अभियंता आपूर्ति प्रशाखा हवेली खड़गपुर के अमित कुमार साह ने बताया कि छापेमारी के दौरान चमनगढ़ निवासी मुनेश्वर मिश्रा को अवैध तरीके से बिजली चोरी कर इस्तेमाल करते पाए जाने पर 66122 रुपये जुर्माना करते हुए हवेली खड़गपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...