बेगुसराय, मार्च 11 -- बछवाड़ा। विद्युत अवर प्रमंडल कार्यालय बछवाड़ा अंतर्गत विभिन्न गांवों में विद्युत छापामार टीम ने आठ जगहों पर बिजली चोरी के मामले को पकड़ा। इस मामले में कनीय विद्युत अभियंता संतोष कुमार ने सभी आठ लोगों पर बछवाड़ा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। आरोपितों में नवादा गांव के रंजय महतो, हरिनारायण महतो, बिंदेश्वरी सहनी, मीना देवी, शिबूटोल निवासी रामायण पासवान, दरगहपुर निवासी अमित कुमार गोधना गांव निवासी विजय कुमार और कृष्ण कुमार शामिल हैं। सभी आरोपितों के विरुद्ध बिजली चोरी के मामले की प्राथमिकी के अलावा विद्युत कंपनी को हुई क्षति के एवज में करीब कुल करीब एक लाख रुपए का जुर्माना भी ठोका गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.