मुंगेर, मार्च 24 -- धरहरा,एक संवाददाता। करेली गांव में सोमवार को बिजली विभाग ने चोरी रोकने के लिए सर्च अभियान चलाया। जांच के दौरान विभागीय टीम ने कई घरों में अनियमितताओं की पड़ताल की। इसी क्रम में जितेंद्र साव के यहां बिना कनेक्शन बिजली उपयोग का मामला पकड़ा गया। धरहरा के कनीय अभियंता रोहित प्रसाद ने मौके पर ही कार्रवाई करते हुए 73,519 रुपये का जुर्माना किया। टीम ने अवैध कनेक्शन हटाते हुए उपभोक्ताओं को चेतावनी दी कि भविष्य में चोरी पकड़े जाने पर कड़ी कानूनी कार्रवाई होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...