जहानाबाद, मार्च 18 -- रतनी, निज संवाददाता बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता के निर्देश पर अवैध रूप से बिजली का उपयोग करने वालों के खिलाफ कनीय अभियंता मेराज आलम के नेतृत्व में छापेमारी अभियान चलाया गया। जिसमें शकूराबाद थाना क्षेत्र के परसनविगहा, एवं मिरचाई चक गांव में अवैध रूप से बिजली का उपयोग करते सात लोगों को पकड़ा गया। विद्युत विभाग के कनीय अभियंता ने बताया कि परसन विगहा निवासी लालसा देवी 27691, मुकेश कुमार 33917 रुपया एवं मिरचाई विगहा गांव निवासी गोरख यादव 16550, नरेश सिंह 24820, सुरेंद्र यादव 33917, लालमुनी देवी 34293, सुदामा सिंह 34177 रुपया जुर्माना करते हुए प्राथमिकी दर्ज करने को लेकर थाने में आवेदन दिया है। थानाधयक्ष राहुल कुमार ने बताया कि आवेदन मिला है। प्राथमिकी दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...