मधुबनी, मई 28 -- बाबूबरही, निज संवाददाता। बाबूबरही थाना क्षेत्र के जटही गांव स्थित एक मसाला फैक्ट्री में बिजली चोरी का मामला सामने आया है। नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड- एनबीपीडीसीएल की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर मंगलवार को छापेमारी कर अवैध रूप से बिजली उपयोग किए जाने का खुलासा किया। सहायक विद्युत अभियंता ई. संजीत कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने मिथिला स्वाद मशाला परिसर में जांच के दौरान पाया कि स्मार्ट मीटर को बाईपास कर एलटी मेन सर्विस तार काटकर सीधे बिजली की चोरी की जा रही थी। जांच में उपभोक्ता संख्या 136311677351 के अंतर्गत 9.776 किलोवाट विद्युत भार का उपयोग पाया गया। यह भी पढ़ें- बिजली चोरी मामले में मसाला फैक्ट्री संचालक पर एफआईआर विद्युत विभाग के अनुसार इस अवैध कनेक्शन से कंपनी को 6 लाख 80 हजार 47 रुपये के राजस्व...