देहरादून, मार्च 13 -- हरिद्वार। ज्वालापुर पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर बिजली चोरी के मामले में वांछित एक वारंटी को गिरफ्तार किया है। कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि जय कुमार पुत्र अतर सिंह निवासी मोहल्ला कोटरावान, कोतवाली ज्वालापुर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ मुकदमा बिजली चोरी का मुकदमा था, जिसमें आरोपी फरार चल रहा था। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में अपर उप निरीक्षक प्रताप दत्त शर्मा, कांस्टेबल महावीर सिंह और कांस्टेबल कर्म सिंह चौहान शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...