बिजली चोरी मामले में दो लोगों पर केस
मधुबनी, मार्च 28 -- हरलाखी। उमगांव स्थित पावर सबस्टेशन के बिजली कर्मियों ने छापेमारी के दौरान हरिणे गांव के रामबाबू दास, हरलाखी गांव के राधेश्याम राय के विरुद्ध हरलाखी थाने में बिजली चोरी का केस किया है। दोनों पर बिजली चोरी कर 57 हजार 330 रुपये राशि की विभागीय क्षति पहुंचाने का आरोप है। जिसका जुर्माना अदा करना होगा। उमगांव पीएसएस के विधुत कनीय अभियंता सपन कुमार ने बताया कि उपरोक्त उपभोक्ताओं ने बिना बकाया राशि का भुगतान किए अवैध रूप से बिजली का उपयोग कर रहे थे। हरलाखी थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर रंजीत कुमार ने बताया मामले में आवश्यक कार्रवाई चल रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.