मुंगेर, मार्च 19 -- हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। बिजली विभाग ने हवेली खड़गपुर थाना क्षेत्र के गोनई तथा कौड़िया गांव में छापेमारी कर बिजली चोरी मामले में दो व्यक्ति पर हवेली खड़गपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराया है। उपरोक्त बातों की जानकारी देते हुए विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल हवेली खड़गपुर के सहायक विद्युत अभियंता शशिकांत ने बताया कि बिजली चोरी मामले में थाना क्षेत्र के गोनई गांव निवासी रविंद्र कुमार तथा कौड़िया गांव निवासी संजीत कुमार पर प्राथमिकी दर्ज किया गया है। वही इस मामले में रविंद्र कुमार पर 31763 रुपए तथा संजीत कुमार पर 89298 रुपए का आर्थिक जुर्माना भी लगाया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...