मुंगेर, मार्च 16 -- हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। बिजली चोरी को लेकर हवेली खड़गपुर विद्युत आपूर्ति प्रशाखा के जूनियर इंजीनियर अमित कुमार के नेतृत्व में अभियान चलाया गया। इस दौरान प्रखंड क्षेत्र के बरुई गांव के चार उपभोक्ताओं के विरुद्ध बिजली चोरी का मामला हवेली खड़गपुर थाना में दर्ज कराया गया। जानकारी देते हुए प्रशिक्षु डीएसपी सह थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार तिवारी ने बताया कि जेई के आवेदन पर हवेली खड़गपुर थाना क्षेत्र के बरुई गांव निवासी रूबी देवी, विजय यादव, सीता देवी, श्याम मोहित कुमार के विरुद्ध बिजली चोरी का मामला दर्ज किया गया है। वहीं उपभोक्ता रुबी देवी पर 47582रुपया, विजय यादव पर 29973, सीता देवी पर 17982 तथा श्याम मोहित कुमार पर 27334 रुपए का जुर्माना किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.