मुंगेर, मार्च 13 -- हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। हवेली खड़गपुर थाना क्षेत्र के कादरगंज में अवैध रूप से बिजली चोरी कर इस्तेमाल करने के मामले में बिजली विभाग की ओर से एक व्यक्ति पर प्राथमिकी दर्ज कराया गया है। कनीय विद्युत अभियंता विद्युत आपूर्ति प्रशाखा हवेली खड़गपुर के अमित कुमार साह ने बताया कि छापेमारी के दौरान कादरगंज निवासी शंकर मंडल को अवैध तरीके से बिजली चोरी कर इस्तेमाल करते हुए पाया गया तथा 11884 रुपये जुर्माना करते हुए हवेली खड़गपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...