बिजली चोरी पर सख्ती, 10 के खिलाफ मुकदमा
प्रयागराज, जून 11 -- प्रयागराज, संवाददाता। गुरुवार को करेली उपकेंद्र खंड-दो के अवर अभियंता शैलेन्द्र कुमार सिंह के नेतृत्व में गौस नगर स्थित करामत की चौकी क्षेत्र में विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। जांच के दौरान 10 उपभोक्ता बिजली चोरी करते पकड़े गए। टीम ने मौके पर बिजली चोरी की पुष्टि होने पर सभी के खिलाफ विद्युत अधिनियम की धारा-135 के तहत एफआईआर दर्ज कराई।विभागीय अधिकारियों के अनुसार, 10 जून को गरीब नवाज मदरसा के पास गुलाबबाड़ी क्षेत्र में हुई चेकिंग में भी चार उपभोक्ता अनियमित पाए गए थे। उनके यहां मीटर लगे होने के बावजूद इनकमिंग टर्मिनल से पहले केबल काटकर बाईपास कनेक्शन के जरिए बिजली इस्तेमाल की जा रही थी। विभाग ने इनके खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज कराई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.