औरंगाबाद, मार्च 17 -- मदनपुर प्रखंड के सलैया थाना क्षेत्र में बिजली विभाग ने सख्ती दिखाते हुए बिजली चोरी के छह मामलों में प्राथमिकी दर्ज कराते हुए आरोपितों पर कुल दो लाख रुपये से अधिक का आर्थिक जुर्माना लगाया है। छापेमारी अभियान का नेतृत्व कनीय विद्युत अभियंता राकेश कुमार राम ने किया। उन्होंने बताया कि ऊर्जा चोरी पर रोक लगाने के लिए विभाग समय-समय पर अभियान चलाता है। मंगलवार को कोल्हुआ गांव में बिरजू यादव को मुर्गी फार्म में मीटर बाईपास कर अवैध रूप से बिजली उपयोग करते पकड़ा गया, जिस पर 32929 रुपये जुर्माना लगाया गया। डिप्टी विगहा में संजीव कुमार यादव को बकाया बिल भुगतान किए बिना मीटर बाईपास कर बिजली उपयोग करते पाए जाने पर 3394 रुपये का जुर्माना किया गया। बेला गांव के प्रभुनाथ प्रजापति को बिना कनेक्शन बिजली उपयोग करते पकड़े जाने पर 68137 रु...