बिजली चोरी पर शिकंजा, नौ पर मुकदमा
सहारनपुर, जून 12 -- नागल, संवाददाता। ताजपुर गांव में बिजली चोरी के खिलाफ चलाए गए अभियान में विजिलेंस और विद्युत विभाग की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नौ लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। जांच के दौरान कई स्थानों पर अवैध रूप से बिजली इस्तेमाल किए जाने का मामला सामने आया। विद्युत वितरण उपखंड अधिकारी संदीप चौहान ने बताया कि विजिलेंस के उप निरीक्षक रूपचंद और अवर अभियंता नरेंद्र कुमार के नेतृत्व में टीम ने ताजपुर में चेकिंग अभियान चलाया। क्षेत्र में बिजली भार असामान्य रूप से अधिक मिलने पर 13 स्थानों की जांच की गई। जांच के दौरान नौ उपभोक्ता सीधे बिजली चोरी करते पकड़े गए। यह भी पढ़ें- बिजली चोरी पर सख्ती, 10 के खिलाफ मुकदमा कार्रवाई के बाद सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.