मधुबनी, मार्च 14 -- झंझारपुर। अवैध रूप से बिजली उपयोग करने वालों के खिलाफ विद्युत विभाग का विशेष अभियान जारी है। इसी क्रम में शुक्रवार को दो थाना क्षेत्रों में छापेमारी कर नौ उपभोक्ताओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई। विभाग ने सभी पर मिलाकर 2 लाख 74 हजार 566 रुपये का जुर्माना लगाया है। जानकारी के अनुसार अंधराठाढ़ी थाना क्षेत्र में पांच उपभोक्ताओं के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है। इनमें बाजार के अमरनाथ गुप्ता (मां भगवती श्रृंगार सदन/मां भगवती फुटवियर एंड इलेक्ट्रॉनिक्स), पस्टन निवासी बाबूलाल महतो, विक्कू महतो, अमीना खातून और सोना देवी शामिल हैं। जांच के दौरान ये उपभोक्ता बिजली लाइन को बाईपास कर अथवा कनेक्शन कटने के बाद भी अवैध रूप से बिजली का उपयोग करते पाए गए। इन पांचों पर कुल 1 लाख 52 हजार 660 रुपये का जुर्माना लगाया गया है। वहीं अररिया...