बिजली चोरी पर विजिलेंस का शिकंजा, ई-रिक्शा चार्ज करते पकड़ा उपभोक्ता
शाहजहांपुर, जून 9 -- शाहजहांपुर। बिजली चोरी पर शिकंजा कसते हुए बिजलेंस की टीम ने जिले के विभिन्न इलाकों में चेकिंग कर बिजली चोरी पकड़ी है। टीम जेई राजेश कुमार के साथ प्रर्वतन दल के प्रभारी संतराम वर्मा ने कटरा क्षेत्र के इस्लामनगर में बिजली चोरी पकड़ी। जहां स्कूल के पीछे से 10 एमएम की केबल डालकर ई रिक्शा चार्ज किया जा रहा था। जेई ने बिजली चोरी में मुकदमा दर्ज कर केबल को जब्त किया है। यह भी पढ़ें- विजिलेंस टीम ने पकड़ी बिजली चोरी, मुकदमा दर्ज
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.