बिजली चोरी पर पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
हरदोई, मार्च 22 -- पचदेवरा, संवाददाता। विद्युत विभाग ने अनंगपुर उपकेंद्र के अंतर्गत बराकांट और कमालपुर गांवों में सघन जांच अभियान चलाकर बिजली चोरी के खिलाफ कार्रवाई की। अभियान के दौरान पांच लोगों को अवैध रूप से बिजली उपयोग करते पकड़ा गया, जिनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया। बराकांट गांव में सुनील, ओमवरन और पुष्पेंद्र तथा कमालपुर में नरेशपाल और रामलड़ैते बिजली चोरी करते पाए गए। अवर अभियंता भैयालाल पाल के नेतृत्व में टीम ने गांव में मीटर और कनेक्शनों की जांच की, जिसमें कुछ उपभोक्ता कटिया डालकर और बिना वैध कनेक्शन के बिजली का उपयोग करते मिले। जांच के दौरान तत्काल कार्रवाई करते हुए सभी आरोपितों के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। अवर अभियंता भैयालाल पाल ने बताया कि बिजली चोरी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और आगे भी सख्ती से जांच की जाए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.