रुद्रपुर, मार्च 21 -- रुद्रपुर। बिजली चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत शुक्रवार को ऊर्जा निगम की टीम ने नई बस्ती खेड़ा में छापेमारी की। इस दौरान तीन आरोपी बिजली चोरी करते पकड़े गए। अवर अभियंता उमेश सिंह राणा के नेतृत्व में पहुंची टीम को देखते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया। टीम ने नई बस्ती खेड़ा निवासी वाजिद मियां, अकील अहमद और मतलूब खान के घरों में अवैध रूप से बिजली का उपयोग करते हुए पकड़ा। जांच में सामने आया कि तीनों उपभोक्ता कटिया डालकर बिजली चोरी कर रहे थे। टीम ने मौके से अवैध तार और केबल बरामद कर कब्जे में ले लिए। ऊर्जा निगम ने तीनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए पुलिस को तहरीर सौंप दी है। कोतवाल मनोज रतूड़ी ने बताया कि अवर अभियंता की शिकायत के आधार पर तीनों के खिलाफ विद्युत अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

हिंदी ...