बिजली चोरी पर ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, 18 घरों में पकड़ी
हरिद्वार, मई 26 -- ऊर्जा निगम की टीम ने सोमवार को नगर पंचायत सुल्तानपुर और गांव महतोली में छापेमारी कर 18 घरों में बिजली चोरी पकड़ी। एसडीओ सचिन सचदेवा के नेतृत्व में चलाए गए विशेष चेकिंग अभियान के दौरान टीम ने विभिन्न स्थानों पर जांच की। इसमें सामने आया कि सभी उपभोक्ता मीटर से पहले कट लगाकर अवैध रूप से बिजली का उपयोग कर रहे थे। टीम ने मामले में नियमानुसार कार्रवाई शुरू कर दी है। एसडीओ सचिन सचदेवा ने बताया कि विभाग को नगर पंचायत सुल्तानपुर और गांव महतोली में लगातार बिजली चोरी की शिकायतें मिल रही थीं, जिसके आधार पर यह अभियान चलाया गया। यह भी पढ़ें- रुड़की में विजिलेंस ने छापे मारकर 40 घरों में पकड़ी बिजली चोरी उन्होंने कहा कि बिजली चोरी रोकने के लिए विभाग की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी और सभी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। अभियान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.