रुद्रपुर, फरवरी 13 -- रुद्रपुर। ऊर्जा निगम और विजिलेंस की संयुक्त टीम ने बिजली चोरी के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान दो घरों में बिजली चोरी पकड़ी गई। दोनों मामलों में अवर अभियंता की तहरीर पर पुलिस ने बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज किया है। 30 जनवरी को उपखंड अधिकारी अन्नू अरोरा, सहायक अभियंता पुनीत कुमार के साथ विजिलेंस की संयुक्त टीम ने खेड़ा बस्ती में छापा मारा। इस दौरान सबूरा के घर से 0.713 किलोवाट और दरियानगर निवासी रवि कुमार के घर से 0.134 किलोवाट विद्युत चोरी पकड़ी गई। यह लोग विद्युत पोल से कटिया डालकर चोरी कर रहे थे। संयुक्त टीम ने विद्युत कनेक्शन काटते हुए तार को सील कर दिया। पुलिस ने अवर अभियंता पारुल कुमार की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.