बिजली चोरी पकड़ने गई टोरंट टीम पर हमला, मुकदमा
आगरा, मई 21 -- लोहामंडी के राजनगर में बिजली चोरी पकड़ने गई टोरंट की टीम पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। गाली गलौज कर पत्थरबाजी कर दी। जैसे तैसे टीम के लोगों ने खुद को बचाया। टोरंट पावर के दयानंद यादव की तहरीर पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है। टोरंट पावर के प्रबंधक सर्विलांस विभाग दयानंद यादव ने पुलिस को बताया कि 19 मई को टीम रेलवे लाइन के निकट राज नगर क्षेत्र में नियमित परीक्षण के लिए पहुंची थी। जांच के दौरान कुछ लोग अवैध रूप से बिजली का उपयोग करते मिले, जिसे टीम द्वारा हटाने का प्रयास किया गया। आरोप है कि इसी दौरान सीमा, पूजा, गौरव, पिंकू और देव ने टीम के सदस्यों के साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट और पथराव कर दिया। घटना में कर्मचारी सोम श्रीवास्तव और नौशाद के सिर में चोट आई है। वहीं, बीच बचाव के दौरान आशीष कुमार की च...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.