बिजली चोरी पकड़ने गई टीम से अभद्रता पर केस दर्ज
मुरादाबाद, मई 21 -- थाना क्षेत्र के गांव फतहपुर में बिजली विभाग की टीम को बिजली चोरी के खिलाफ चेकिंग अभियान के दौरान विरोध और अभद्रता का सामना करना पड़ा। मामले में विभागीय प्रभारी ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। अधीक्षण अभियंता के निर्देश पर प्रवर्तन दल, विद्युत विभाग की टीम बुधवार सुबह चौधरपुर सब डिवीजन क्षेत्र के गांव फतेहपुर मलकपुर में बिजली चोरी की जांच के लिए पहुंची थी। टीम में अवर अभियंता, लाइनमैन और पुलिसकर्मी शामिल थे। चेकिंग के दौरान कई घरों में अवैध तरीके से बिजली इस्तेमाल होती पकड़ी गई। आरोप है कि वहां रहने वाले लोगों ने टीम के साथ गाली-गलौज और धक्का-मुक्की की, तथा एक युवक ने पुलिसकर्मी का मोबाइल छीन लिया और टीम प्रभारी को जान से मारने की धमकी भी दी गई। घटना के संबंध में पुलिस को शिकायत पत्र सौंपा गया, जिसपर रिपोर्ट दर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.