बिजली चोरी देख रुके जेई, ग्रामीणों ने घेरकर लाठी-डंडों से पीटा
शामली, मई 28 -- शामली। कैराना के गांव गोगवान में बिजली चोरी पर कार्रवाई होती देख ग्रामीणों ने अवर अभियंता को घेरकर बेरहमी से पीटा। उन्हें जातिसूचक शब्दों से अपमानित कर बेहोश होने तक पीटा गया। उनकी बाइक भी छीन ली। पुलिस ने घायल जेई को अस्पताल में भर्ती कराया है। मामले में महिला सहित पांच नामजद और 10-15 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, हालांकि हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। घटना से विभागीय कर्मचारियों में आक्रोश है। बुधवार रात गांव गोगवान में लगा 100 बिजली ट्रांसफार्मर खराब हो गया था। गुरुवार सुबह करीब छह बजे पावटीकलां विद्युत फीडर पर तैनात अवर अभियंता प्रेम सिंह टीम के साथ गांव पहुंचे। उनके साथ लाइनमैन साबिर अली, अंकुश और अमन भी थे। टीम ने ट्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.