गढ़वा, फरवरी 11 -- भवनाथपुर। बिजली विभाग के कनीय अभियंता महादेव महतो के नेतृत्व में प्रखंड के वनसानी और मकरी पंचायत क्षेत्रों में बिजली चोरी के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाकर आठ लोगों को बिजली चोरी करते पकड़ा। उक्त लोगों पर 68 हजार रुपये का आर्थिक दंड लगाते हुए स्थानीय थाना में बिजली चोरी से संबंधित मामला दर्ज कराया गया है। विभाग के जेई महादेव ने बताया कि प्रखंड क्षेत्र के वनसानी और मकरी पंचायत क्षेत्र में बिजली चोरी के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया गया। उस दौरान कुल आठ लोगों को अवैध तरीके से बिजली चोरी करते हुए पकड़ा गया। उनमें वनसानी पंचायत के माईधिया निवासी राजेंद्र प्रसाद यादव, जितेंद्र प्रसाद यादव, मनदीप प्रसाद यादव, योगेंद्र यादव, अर्जुन प्रसाद यादव, कुलदीप प्रसाद यादव, धर्मेंद्र प्रसाद यादव के अलावा मकरी निवासी मदन साह शामिल हैं। छापेमार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.