बिजली चोरी को लेकर प्राथमिकी व जुर्माना
मोतिहारी, जून 25 -- घोड़ासहन। कनीय अभियंता सागर कुमार झा के नेतृत्व में बिजली चोरी के विरूद्ध जारी अभियान के क्रम में झरोखर थाना क्षेत्र के जमुनिया ग्राम निवासी कृष्णा राय के आवासीय परिसर में छापेमारी कर बिजली का अवैध उपयोग करते पकड़ा गया। कृष्णा राय के विरूद्ध 6072 रुपये का जुर्माना लगाते हुए झरोखर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। छापेमारी दल में जेई के साथ लाइनमैन रजनीश कुमार,अजय कुमार,रामबाबू शर्मा ,जयराम केसरी आदि विद्युतकर्मी शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.